Bhanupratappur : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व विधायक स्व झाड़ू राम रावटे के प्रतिमा का अनावरण
Bhanupratappur : भानुप्रतापपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को धर्मनगरी सम्बलपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व विधायक स्व झाड़ू राम रावटे के प्रतिमा का अनावरण किया गया।
सरपंच अनिता रावटे ने सुबह : 7.15 बजे ग्रामपंचायत कार्यालय ध्वजारोहण किया गया। प्रातः 11 बजे गोडरीपारा वार्ड 15 में
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा अनावरण किया गया।
वही नेता जी चौक हल्बा पारा वार्ड 13 , 14 में पूर्व विधायक स्व.झाड़ूराम रावटे जी की प्रतिमा शाम 4 बजे अनावरण किया गया।
पूर्व विधायक स्व.झाड़ूराम रावटे के प्रतिमा समारोह अवसर पर परिजन एवं वहा के नागरिकों ने स्व रावटे के कार्यकाल उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
Bhanupratappur : इस अवसर पर सरपंच अनिता रावटे, उप सरपंच गौरव चोपड़ा, सचिव बरन सिंह आंचला, पंच, नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।