भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ चुनाव: राकेश रमानी अध्यक्ष और विशाल आहूजा सचिव निर्वाचित, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

भानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ चुनाव 2026: शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, परिणाम घोषित, समिति की भूमिका सराहनीय

भानुप्रतापपुर। व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष राकेश रमानी बने, उन्हें कुल 226 मत प्राप्त हुए। 219 मत प्राप्त कर विशाल आहूजा सचिव निर्वाचित हुए। इनके अलावा उपाध्यक्ष अनूप चौधरी, कोषाध्यक्ष अंशुल जोशी एवं सह सचिव गौरव नशीने निर्वाचित हुए। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली, जिसके बाद मतगणना शाम 4 बजे प्रारंभ हुई। शाम साढ़े पांच बजे तक सभी परिणाम सामने आ गए। कुल 422 मतदाताओं में से 396 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर विगत कई दिनों से माहौल में गहमा-गहमी रही। मतदान प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति एवं कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


मतगणना का विस्तृत विवरण

अध्यक्ष पद:

  • राकेश रमानी — 209 वोट (विजयी)
  • नरेश जैन — 182 वोट
  • रिजेक्ट — 2 वोट

उपाध्यक्ष पद:

  • अनूप चौधरी — 209 वोट (विजयी)
  • अनूप दास — 182 वोट
  • रिजेक्ट — 5 वोट

सचिव पद:

  • विशाल आहूजा — 219 वोट (विजयी)
  • विजय जैन — 176 वोट
  • रिजेक्ट — 1 वोट

सह-सचिव पद:

  • गौरव नशीने — 221 वोट (विजयी)
  • राजेश साहू (राजू) — 171 वोट
  • रिजेक्ट — 4 वोट

कोषाध्यक्ष पद:

  • अंशुल जोशी — 216 वोट (विजयी)
  • कपूरचंद जैन — 178 वोट
  • रिजेक्ट — 2 वोट

संरक्षक एवं चुनाव संचालन समिति की प्रशंसनीय भूमिका

भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ चुनाव 2026 को सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में संरक्षक एवं चुनाव संचालन समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। आमसभा में सर्वसम्मति से नियुक्त संरक्षक — अनंत गोपाल कोठारी, जीवनचंद जैन एवं मोहन हल्द्वानी — के मार्गदर्शन में पूरी चुनाव प्रक्रिया अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

इसके साथ ही चुनाव संचालन समिति में शामिल अभिषेक पांडे, भगत शांडिल्य, नमन झाबक जैन, आदित्य गोलानी, नरेंद्र साबले, लक्ष्मण माखीजा, प्रसन्न गांधी, परवेज़ शेखानी, यश कथूरिया एवं सन्नी सामनानी ने नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक हर चरण में जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ अपनी भूमिका निभाई। बेहतर समन्वय, समयबद्ध निर्णय और सभी पैनलों के साथ समान व्यवहार के कारण चुनाव प्रक्रिया सराहनीय रही।

चुनाव समिति ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। परिणाम घोषित होते ही व्यापारियों और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस प्रकार भानुप्रतापपुर व्यापारी संघ चुनाव 2026 एक सफल, पारदर्शी और उदाहरणीय चुनाव के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें संरक्षक मंडल और चुनाव संचालन समिति का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *