Bhanupratappur : फागिग मशीन से दवा का छिड़काव की मांग

Bhanupratappur : भानुप्रतापपुर। नगर के 15 वार्डो मे मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिग मशीन कर दवा का छिड़काव किये जाने भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने एसडीएम राजस्व एवं नगर पंचायत सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा है।
उन्होंने ने बताया कि बारिश के मौसम भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में फागिंग मशीन को घुमाया जाए ताकि शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए !
कीटनाशक दवाइयों को पूरे नगर में छिड़काव कराया जाए जिससे कि आम नागरिक को डेंगू वा मलेरिया जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े।
इनके अलावा भानुप्रतापपुर नगर में स्थित पूरे स्कूलों व खेल ग्राउंड क्षेत्र में सभी जगह इस विषय पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।