You are currently viewing Bengal breaking मौत का सैलाब : बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे
Bengal breaking मौत का सैलाब : बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

Bengal breaking मौत का सैलाब : बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

Bengal breaking विसर्जन के दौरान माल नदी में आठ लोग डूबे

Bengal breaking माल बाजार !  पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में माल नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम आठ लोग डूब गए। अधिकारी ने गुरूवार को यह जानकारी दी है।


Bengal breaking जलपाईगुड़ी जिला की मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार रात करीब 0830 बजे माल नदी में अचानक आई बाढ़ ने दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जित कर रहे कई लोग बह गए।


Bengal breaking उन्होंने बताया कि अब तक आठ शवों को निकाला जा चुका है। कुछ लोग अब भी लापता हैं। दुर्घटना में घायल हुये 15 से 16 लोगों को नजदीकी अस्पतल में भर्ती कराया गया है।


Bengal breaking एक प्रत्यक्षदर्शि ने बचावकर्मियों को बताया कि अंधेरे में अचानक आयी बाढ़ के कारण यह दुर्घटना हुई और इस दौरान ढोल और शंख बजाने के बीच श्रद्धालु ‘दुर्गा माई की जय’ और ‘एशे बोचोर अबर होबे’ का उद्घोष कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों को सुरक्षित तैरते हुए देखा गया था।


सूत्रों ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं और एक नाबालिग है।
पुलिस ने बताया कि रात में रोका तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ।

Leave a Reply