बिलासपुर- विगत 2 अप्रैल से लगातार चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया जिमसें आसपास के 32 टीमों ने भाग लिया टूर्नामेंट में प्रथम ईनाम 55555 रुपये व 6 फिट का कप द्वितीय ईनाम 33333 रुपये व कप तृतीय ईनाम 11111 रुपये व कप चतुर्थ ईनाम 9999रुपये व कप के साथ मेन ऑफ़ द मैच 11000 की रेजर साइकिल भी रखा गया था।

ऐसा आयोजन पंचायत स्तर पर बड़ी धनराशी के साथ बेलतरा क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला आज फाईनल समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के साथ अति विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा विक्रम सिंह के साथ आसपास के सभी सरपंचों की गरिमामय उपस्थित रही।इसी कड़ी में भाजपा भाजपा नेता मनीष सिंह ठाकुर सरपंच संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर जनपद सदस्य प्रतिनधि अश्वनी सोनवानी जनपद सदस्य सेंदरी राजेन्द्र साहू के साथ वरिष्ठ काग्रेश नेता मडंल प्रभारी यदुनंदन कौशिक,मनीष कौशिक, दिनेश सिंह ठाकुर, चैतराम साहू के साथ सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी अतिथियों का स्वागत उध्बोधन के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। उदबोधन की कड़ी में जनपद उपाध्यक्ष ने ग्रामवासियों को खेल मैदान की बाउंड्री बाल कराने पर हर संभव मदत करने की बात कहकर सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई दिया। आज फाईनल मैच 12 ओवर के साथ घुटकू एवं बेमा के बीच खेला गया जिसमे बेमा ने 131 रन के साथ विजय प्राप्त कर अपने गाँव का नाम रोशन किया। समापन कार्यक्रम में हजारो की संख्या ग्रामवासियों के साथ दर्शक पूरे गतौरी स्टेडियम में देर रात तक देखने को मिला।ऐसे आयोजन से सभी ग्रामीण युवाओं को एक नया ऊर्जा के साथ खेल खेलने का अनुभव मिलता है।कहकर ग्राम गतौरी के सरपंच ओमप्रकाश मरकाम ने सभी का इस रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिये आभार व्यक्त किया।1 बाईट-विक्रम सिंह जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा (सफेद बंगाली में)2 बाईट- धनंजय सिंह ठाकुर अध्यक्ष सरपंच संघ