क्रिसमस से पहले रायपुर में उमड़ा उल्लास, सेंट पॉल चर्च से निकली भव्य शोभा यात्रा

रायपुर। क्रिसमस से ठीक चार दिन पहले राजधानी रायपुर में मसीही समाज का उत्साह देखते ही बन रहा है। रविवार को सेंट पॉल चर्च से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधान, भक्ति गीत और उल्लास से भरे माहौल ने पूरे शहर को क्रिसमस के रंग में रंग दिया।

शोभा यात्रा में केवल सेंट पॉल चर्च ही नहीं, बल्कि राजधानी के विभिन्न इनोवेशन चर्चों


और अन्य समुदायों के लोगों ने भी सहभागिता निभाई। इस दौरान मसीही समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका समाज शांति, एकता और मानव सेवा के मूल्यों पर कार्य करता है और जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

25 दिसंबर को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई इस शोभा यात्रा ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर की सड़कों पर गूंजते क्रिसमस कैरोल्स और श्रद्धालुओं की आस्था ने रायपुर को उत्सवमय बना दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *