बलौदा बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाईन स्थित मकान के कमरे में स्कूली शिक्षिका का उसके ही कमरे में पंखे से झुलते मिला शव। कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंच जांच में जुटी है। मृत शिक्षिका का नाम कुमारी काजल ठाकुर उम्र २६ वर्ष है जो कि नगरी सिहावा की रहने वाली है और वर्तमान में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चांपा में विगत एक वर्ष से संविदा शिक्षिका के रूप में पदस्थ थी और बलौदा बाजार के सिविल लाईन में किराये के मकान में रहती थी। मृत शिक्षिका अभी कुछ दिन पूर्व ही अपने गृहग्राम से छुट्टी बिताने के बाद वापस आई थी। कोतवाली पुलिस एवं फोरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंच कमरे की तलाशी की है तथा मृतिका के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। विश्वसनीय सूत्रों के हिसाब से मृतिका के कक्ष से पुलिस को कुछ कागजात मिले हैं जिससे घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की जांच कर रही एक एस आई पुष्पा राठौर ने बताया कि मृतिका का नाम काजल ठाकुर उम्र २६ वर्ष है नगरी सिहावा की रहने वाली है तथा वर्तमान में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल चांपा में संविदा शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी । आज उसके कमरे में पंखे से लटकी हुआ शव मिला है गले में चुन्नी का फंदा है। घटनास्थल की जांच की जा रही है कारण जांच उपरांत ही बता पायेंगे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
स्कूल शिक्षिका का कमरे में पंखे से लटका मिला शव कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

22
Jun