Balod News Today : बालोद सड़क हादसे में दामाद की मौत,ससुर घायल
Balod News Today : बालोद ! छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक सवार दामाद की मौत हो गई जबकि ससुर की हालत नाजुक है।
घायल ससुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना शुक्रवार देर रात दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र के अरमुरकसा गांव की है। दल्लीराजहरा पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
जानकरी के अनुसार ससुर और दामाद दोनों दल्ली राजहरा से कुसुमकसा की ओर अपनी बाईक से जा रहे थे तभी अचानक अरमुरकसा गांव के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दल्लीराजहरा पुलिस ने दोनों को अपने वाहन से सरकारी अस्पताल चिखलकसा लाया जहां दामाद को प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। वहीं घायल ससुर का इलाज जारी है।
Balod News Today : मृतक का नाम त्रिलोक गिरी पिता विष्णु गिरी निवासी राजहराबाबा दल्लीराजहरा है। वहीं घायल ससुर लबिरगांव निवासी परमेश्वर गिरी पिता अयोध्या गिरी है।