Assembly Election 2023 : बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा : आम आदमी पार्टी

Assembly Election 2023 :

Assembly Election 2023 : बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा : आम आदमी पार्टी

 

Assembly Election 2023 : भानुप्रतापपुर। राज्य में विधानसभा चुनाव को राजनैतिक सगर्मियां तेज होती जा रही है। कांग्रेस भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी रेस में आ गई है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व भानुप्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी कोमल हुपेंडी रविवार को भानुप्रतापपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया तो जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। पर कांग्रेस ने भी जनता से 36 वादे कर एक भी पूरा नही किया।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाप होने की बात करती है पर कहां हुआ है बल्की पहले से ज्यादा बिल आता है। उन्होंने कहा सरकार ने बिजली यूनिट का रेट बढ़ा दिया और जनता को बिजली हाप होने कि बात करती हैं।

Assembly Election 2023 : भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के दौरान आरक्षण को लेकर फटाके फोड़े गए और जब चुनाव जीत गए तो सारे वादे भूल गए। उन्होंने कहा चारामा के राजा राव पठार में पिछड़ा वर्ग का जो आंदोलन होगा उसमे आम आदमी पार्टी शामिल होगा और समर्थन करेगा। इससे पहले श्री हुपेंडी ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से आव्हान किया कि वह आम आदमी पार्टी के साथ आएं. जनता अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी के साथ जुड रही है।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने भानुप्रतापपुर और अन्तागढ़ विधायक के संरक्षण में अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भ्र्ष्टाचार करने का आरोप लगाया है। कहा कि स्कूल मरम्मत में जमकर भ्र्ष्टाचार हो रहा है। इसके लिए ना ही निविदा निकाली गई और ना ही ग्राम पंचायत को एजेंसी बनाया गया। सीधे कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलकर लीपापोती कर रहे हैं। इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा हम जनता के सामने बिजली पानी स्वास्थ्य एवं सड़क के मुद्दे को लेकर जनता के सामने जाएंगे क्योंकि कांग्रेस सरकार में जमकर धांधली हो रही है। एक तरफ सड़क बन रहा है और दूसरी तरफ सड़क उखड़ भी रहा है।

Sanaatan Dharm : सनातन धर्म के आधार पर सृष्टि बनती है चलती है मिट्ती है, देखिये VIDEO

आम आदमी पार्टी के आदिवासी विंग के प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी ने कहा छत्तीसगढ़ में अभी तक जो भी सरकार आई है वह आरक्षण,जाती, धर्म और फर्जी तरीके से विकास की बात को लेकर आती है। सभी वर्ग के लोगों को झूठा आश्वासन देती है। एक समाज से दूसरे समाज को एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाने का काम करती हैं। जबकि भारत मे सभी वर्गों के लिए संविधान में प्रदत्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU