Ambikapur news today : ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर  मंत्री गोपाल सिन्हा को सौंपा आवेदन, देखिये VIDEO

Ambikapur news today :

हिंगोरा सिंह

Ambikapur news today : कॉग्रेस की वजह से समस्या से जूझ रहा किसान

 

 

Ambikapur news today : अम्बिकापुर !  विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भाजपा नेता गोपाल सिन्हा लगातार विधानसभा का दौरा कर रहे है भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री गोपाल सिन्हा क्षेत्र की जनता से लगातार उनकी समस्या को लेकर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे है, वहीं ग्रामणो के द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर गोपाल सिन्हा को आवेदन सौपा है।

किसानों ने बताया कि सत्र 2022-23 धान के बोनस का प्रथम व द्वितीय क़िस्त की राशि आज तक उनको नही मिल सका है,किसानों की समस्या को लेकर भाजपा नेता गोपाल सिन्हा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को छल कर सत्ता में आई है,और सत्ता में आते साथ ही उन्होंने किसानों के साथ अन्याय किया !

अम्बिकापुर सहित लखनपुर, उदयपुर के कई किसानों ने सत्र 2022-23 में प्रथम और द्वितीय धान के बोनस का किस्त नही मिलने की बात आवेदन के माध्यम से किसानों ने कही है, किसान आज कॉग्रेस की वजह से समस्या से जूझ रहा है। जिससे प्रदेश की जनता में आक्रोश नजर आ रहा है,जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को भुगतना पड़ेगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी जिसका मुख्य नीव किसान रखेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU