Ambikapur News : पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आमनागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का आयोजन।

Ambikapur News : पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आमनागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का आयोजन।

Ambikapur News : पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आमनागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का आयोजन।

 

*प्रेस विज्ञप्ति

( जनधारा , रिपोर्टर हिंगोरा सिंह )
लोकेशन,,सरगुजा !
– छत्तीसगढ़ –

Ambikapur News : अम्बिकापुर। पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने एवं आमनागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से चलित थाना का आयोजन। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे थाना दरिमा के ग्राम नवानगर मे आयोजित हुआ चलित थाना।

https://jandhara24.com/news/163411/interstate-accused-of-fraud-of-crores-of-jewelery-arrested-know-how-raipur-police-did-wonders/

Ambikapur News :  चलित थाना के दौरान साइबर फ्रॉड से बचने जनजागरूकता एवं आमनागरिकों की समस्याओ का मौक़े पर ही किया गया निराकरण
नशाउन्मूलन अभियान के तहत ग्राम स्तर पर पहल करने एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत दी गई जानकारी।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.)के निर्देशन मे पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मित्रवत सम्बन्ध बनाने के उद्देश्य से चलित थाना लगाकर आमनागरिकों को वर्तमान समय मे हो रही विभिन्न प्रकार के अपराधों से अवगत कराकर जनजागरूकता उत्पन्न करने एवं आमनागरिकों की समस्याओ का त्वरित निराकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी द्वारा दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम नवानगर मे चलित थाना लगाकर ग्रामीणो की शिकायत व समस्याएं सुनी गई, साथ ही समस्याओ का तत्काल निवारण कर कुछ मामलो मे जांच पश्चात

वैधानिक कार्यवाही किये जाने की सुचना फरियादियों को दी गई, साथ ही ग्रामीणों के शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आश्वास्त किया गया एवं ग्रामीणों को काननू के प्रति जागरूक कर विभिन्न अपराधो की रोकथाम व कमी लाने के लिये जानकारी दी एवं ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिये जागरूक किये ताकि लोग आनलाईन ठगी के शिकार न हो।

Famous singer Sharda Rajan passed away : तितली उड़ी गाने से मिली थी घर-घर में पहचान, नहीं रही मशहूर सिंगर… शारदा राजन आयंगर

चलित थाना के दौरान उपस्थिति आमनागरिकों को नाबालिग बालक/ बालिकाओं, महिलाओ के कानूनी अधिकार एवं संरक्षण के सम्बन्ध मे अधतन जानकारी दी गई, ग्रामीणों को सरगुजा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान “नवाबिहान” की जानकारी देकर नशा उन्मूलन की दिशा मे अग्रसर होने हेतु ग्राम स्तर पर पहल करने की समझाईस दी गई, ग्रामीणों को

यातायात नियमो की जानकारी प्रदान किया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दिया गया, यातायात नियमो के तहत दुपहिया वाहन चालते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी नही बैठाने वाहन चालते समय मोबाईल फोन नहीं चलाने, बिना लायसेंस एवं नाबालिक को वाहन नहीं चलाने की समझाईस

दिया गया, साथ ही महिला सुरक्षा सम्बन्धी “अभिव्यक्ति ऐप’ की जानकारी देकर अधिक से अधिक संख्या मे डाउनलोड कर उपयोग करने की जानकारी दी गई।

चलित थाना के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शुभम तिवारी, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, प्र.आर.अजय पांडेय, आर अभय चौबे, ग्राम नवानगर कि वरिष्ठ नागरिक सहित काफी संख्या मे महिलाएं एवं बच्चे उपस्थिति रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU