अवैध धान खरीदी के 14 बड़े मामलों में एक्शन; 1 कोचिए पर FIR, बाकी 13 के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी

सरायपाली :– सरायपाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में धान की अवैध खरीदी करने वाले अनेक कोचियों में स्थानीय प्रशासन एसडीएम द्वारा 14 कोचियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था जिसमें एक आरोपी सोनू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है शेष 13 कोचियों के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में सुनवाई चल रही है ।
इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली में अवैध धान खरीदी का बड़ा खुलासा हुआ था । जांच के दौरान 14 कोचियों पर अवैध रूप से धन खरीदी बिक्री किए जाने की सूचना पर प्रशासन की ओर कार्यवाही की गई । जांच के उपरांत पाया गया कि निम्न ग्रामों में पदस्थ कोचियों में

विद्या मिरी (सिंघोड़ा), संतोष गुप्ता (चारभांठा), गोपाल साहू (चिवराकुटा), दीपक साहू (कोईलबहाल), प्रभात मांझी (कोकड़ी), शेखर नायक (चारभांठा), भरत पटेल (सिंगबहाल), नवीन बारिक (मौलिखार), अलेख भाई (सिरपुर), सोनू अग्रवाल (सरायपाली), दीपक अग्रवाल (बलौदा), सुरेश साहू (जोगनीपाली), प्रकाश अग्रवाल (सालर तहसील सारंगढ़) एवं महादेव तंवर (सागरपाली ) द्वारा अवैध रूप से धान का व्यवसाय किया जा रहा था ।

सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान परिवहन एवं खरीदी में संलिप्त पाए गए 14 कोचियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर तथा एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा उक्त कार्यवाही करते हुवे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत सभी 14 आरोपित कोचियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद 1काेचिए सोनू अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई तो वहीं अन्य 13कोचियों के खिलाफ अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व के न्यायालय में सुनवाई चल रही है साथ ही इस सूची को एसडीओपी सरायपाली को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है।
एसडीएम सुश्री अनुपमा आनंद ने स्पष्ट किया है कि अनुविभाग के अंतर्गत अवैध धान खरीदी, परिवहन एवं भंडारण पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं पहली बार इस तरह की बड़ी कार्यवाही से अवैध धान परिवहन , भंडारण व विक्रय करने वालो को सबक भी मिलेगी ।
ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व धान परिवहन में अनियमितता पाए जाने के खिलाफ सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र प्रभारी बुद्धिवंत प्रधान , राइस मिलर्स व एक व्यापारी क्रमशः हेमंत साहू , गिरिजाशंकर भोई व आशीष अग्रवाल के खिलाफ कलेक्टर के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *