राजकुमार मल
भाटापारा- चैत्र नवरात्रि महोत्सव 19 मार्च से। अंचल की देवी मंदिरों में तैयारियां अब जोर पकड़ने लगीं हैं।
19 मार्च से शुरू हो रहे वसंत चैत्र नवरात्रि महोत्सव के लिए अंचल की प्रसिद्ध श्री मावली माता मंदिर सिंगारपुर में यह नवरात्रि महोत्सव विशेष पूजा अर्चना के साथ मनाया जाएगा।
651 रुपए में ज्योति कलश
श्री मावली माता मंदिर प्रबंधन समिति ने चैत्र नवरात्रि महोत्सव पर कलश स्थापना के लिए समाजसेवियों के अलावा विभिन्न संस्थानों को अधिकृत किया है। मंदिर परिसर में भी 651 रुपए में ज्योति कलश स्थापना के लिए व्यवस्था की गई है।
घट स्थापना 19 मार्च को
वसंत चैत्र नवरात्रि महोत्सव के लिए 19 मार्च की सुबह 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट के मध्य शुभ मुहूर्त में विशेष पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना की जाएगी। 26 मार्च को अष्टमी पर प्रात: 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजे के बीच हवन एवं पूर्णाहुति होगी। दूसरे दिवस याने 27 मार्च को प्रात: 10.30 से कन्या पूजन के उपरांत नवरात्रि का समापन होगा।
चैत्र नवरात्रि के लिए सभी आवश्यक तैयारियां शुरू हो गई है। तय तिथि एवं शुभ मुहूर्त में पर्व का आयोजन होगा।
- संजय अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री मावली माता मंदिर प्रबंधन समिति, सिंगारपुर