प्रथम चरण 1 मई 26 से होगा मकानसूचीकरण का कार्य फरवरी मार्च 27 में होगी जनगणना संकलन
पूरी तरह डिजीटल जनगणना होगी इस बार मोबाईल एप के माध्यम से
भानुप्रतापपुर। कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी कांकेर के निर्देशानुसार और अनुविभागीय अधिकारी रा भानुप्रतापपुर एवं अनुभाग जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर ग्रामीण चार्ज के सभी 110 ग्रामों के प्रगणकों एवं सुपरवायजरों का प्रशिक्षण तहसील सभा कक्ष भानुप्रतापपुर में आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सुरेंद्र उर्वशा ने कहा कि भारत की जनगणना का कार्स दो चरणों में किया जावेगा।

प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का होगा। जबकि दुसरे और अंतिम चरण फरवरी मार्च 2027 में जनसख्या की गणना की जावेगी। जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तारीख 01 मार्च 2027 के 00.00 बजे होगी। जिसका तात्पर्य यह है कि 01 मार्च 2027 के 00.00 बजे के अनुसार जनसंख्या के आंकडे प्राप्त किए जावेंगे। उन्होने सभी प्रगणको एवं सुपरवायजरों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय सीमा में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ करने की अपील की। मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि सबसे पहले मकान सूचीकरण के पूर्व सभी सुपरवायजर एवं प्रगणक अपने अपने गणना ब्लाकों का चिन्हांकन कर लें । उन्होने बताया कि भानुप्रतापपुर ग्रामीण चार्ज में कुल 160 गणना ब्लाक बनाये गये है।

गणना ब्लाक अधिकतम 200 मकान एवं अधिकतम 800 की जनसंख्या के आधार पर बनाया गया है। इसी प्रकार प्रति 6 गणना ब्लाक के पीछे एक सुपरवायजर बनाये गये है। सभी सुपरवायजर अपने अपने गणना ब्लाकों की सतत मानिटरिंग करेंगे। इस बार का जनगणना पूरी तरह डिजीटाईज होगा। सभी प्रगणकों एवं सुपरवायजरों को एक एक यूनिक आई डी बनाया जावेगा। सभी कार्य मोबाईल एप्प के माध्यम से होगा। जनगणना 2027 पूर्व की जनगणना से पूरी तरह भिन्न होगी। क्योकि इस बार आंकडों के संकलन में डिजीटल तकनीक का उपयोग किया जावेगा।जिससे त्वरित रूप से डिजिटाईड आंकडे उपलब्ध हो पायेंगे एवं समय सीमा में आंकडों का प्रकाषन किया जा सकेगा। जनगणना 2027 में मकान सूचीकरण के लिए और जनसंख्या की गणना के लिए मोबाईल एप अनराईड वर्जन से कार्य किया जावेगा। सुपरवायजर भी अपने अपने गणना ब्लाकों की मानिटरिंग एप के माध्यम से ही कर पायेंगे। मकानसूचीकरण कार्य के पहले सभी अपने अपने गणना व्लाकेां में जाकर नजरी नक्षा तैयार कर लें जिसे भी अपलोड करना होगा। आज के प्रशिक्षण में तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सुरेंद्र उर्वशा, मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर, एबीओ मुकेश सोनवानी,अशोक ठाकुर, विकास कोमरे के साथ साथ सभी सुपरवायजर एवं प्रगणक उपस्थित थे।