ओडिशा से गुजरात जा रहे ट्रक से 19 किलो गांजा आबकारी विभाग ने किया जप्त

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : ओडिशा से गुजरात जा रही एक ट्रक को आज सरायपाली नगर सीमा पर बैतारी चौक के पास सूचना के आधार पर जांच किए जाने पर ट्रक से लगभग 19 किलो गांजा जप्त किया गया ।
इस संबंध में आबकारी उप निरीक्षक मिर्जा जफर बेग ने जानकारी देते हुवे बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैतारी चौक के पास बताये गए ट्रक क्रमांक GJ 12 GT 6441 को जांच हेतु रोका गया । जांच के दौरान ट्रक से 18.285 किलो गांजा प्लास्टिक से बंधे 15 बैग बरामद किया गया ।
ट्रक चालक ईरफ़ान गौरी पिता अब्दुलभाई को
धारा- 20 (बी),(ii) (c),NDPS Act.1985 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से हृदय कुमार तिरपुडे आबकारी उपनिरिक्षक वृत्त सांकरा नीरज कुमार साहू आबकारी उपनिरिक्षक पिथौरा अनिल कुमार झारिया आबकारी उपनिरीक्षक ग्रामीण के साथ ही आबकारी स्टाफ उपस्थित था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *