महिला दिवस पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने महिलाओं को दी बधाई, कहा- हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कर रहीं काम

रायपुर। l : महिला दिवस के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने समस्त सम्मानित महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं और समाज में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

श्री होरा ने यह भी बताया कि महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश भर से हजारों महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि साय सरकार हमेशा प्रदेश की महिलाओं के सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है और उनके उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *