चारामा
चारामा पुलिस के द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु ग्रामों में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को अपराधों की रोकथाम हेतु अपराधों की जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में गुरुवार 5 मार्च को ग्राम पुरी में चारामा पुलिस के चलित
थाना टीम के द्वारा विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साइबर क्राइम,महिला सुरक्षा यातायात एवं अन्य अपराधों की जानकारी एवं कुछ अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए, इसके साथ ही पुलिस के द्वारा ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी उन्हें प्रदान किए गए एवं अपराधों को रोकने में आम जनता के द्वारा पुलिस की सहायता करने की अपील भी की गई। एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई।
चारामा पुलिस ने ग्राम पुरी में लगाया चलित थाना, ग्रामीणों को सिखाए साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति के गुर

05
Mar