भिलाई पुलिस कंट्रोल रूम में जमकर उड़ा गुलाल: कमिश्नर, आईजी और कलेक्टर संग जवानों ने मनाई होली, आपसी भाईचारे की दिखी मिसाल

रमेश गुप्ता भिलाई। होली पर्व के अवसर पर गुरुवार को सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ होली मनाई। इस आयोजन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे जिले के पुलिस बल ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर होली का पर्व मनाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा कीं।


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और सकारात्मक कार्य वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन पुलिस परिवार को एकजुट करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक रंगों के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *