निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने होली पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन, की प्रार्थना

अपनों को अपने अपनापन के रंगों में सराबोर कर होली पर दे प्रेम,भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश-: विजय मोटवानी

धमतरी-: भक्त प्रहलाद की भक्ति से प्राप्त शक्ति का सनातन परंपरा का महापर्व होलिका के पावन अवसर पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा नगर वासियों तथा क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के खुशहाल जीवन तथा मंगलमय भविष्य की प्रार्थना भगवान से की है श्री मोटवानी में आगे कहा है कि होली का सार्थक एवं पवित्र संदेश यही है कि हम सब अपनों को अपने साथ अपनापन के रंगों से सराबोर कर आपसी प्रेम, भाईचारा अपनापन तथा सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़कर सभी के जीवन में सुख शांति और खुशहाली का संचार करें और यही से ही हम सब अपने जीवन को भी धन्य करेंगे और दूसरों के जीवन को भी सुखी एवं समृद्ध बनाने के लिए अपना योगदान देकर मानव धर्म का पालन करेंगे। आगे उन्होंने नगर निगम के माध्यम से विकास के रंगों की खुशियों को आगे बढ़ाने के लिए नगर वासियों से सहयोग, प्रेम, स्नेह के सहयोग की आग्रह पूर्वक निवेदन भी होली के पवित्र अवसर पर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *