15 सशस्त्र माओवादी लौटे समाज की मुख्यधारा में

हथियार समर्पित कर माओवादीयों ने थामा संवि धान एवं तिरंगा झण्डा का साथ। चुना विश्वास, सुरक्षा और विकास का रास्ता
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 9 महिला एवं 6 पुरुष शामिल
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : महासमुंद जिला मुख्यालय में आज पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी 15 आत्मसमर्पित नक्सलियों को आम जनता के समक्ष लाया गया ।
महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय बरगढ़- बलांगीर- महासमुंद डिविजनल कमेटी (डीवीसी) के सदस्यो को आत्म समर्पण कराने हेतु विभिन्न्न संपर्क माध्यमो आकाशवाणी, बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट तथा अन्य संवाद माध्यमों से लगातार अपील किया जा रहा था। संवाद माध्यमो से शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास
नीति के तहत समर्पण करने पर पद अनुरूप ईनाम राशि की सुविधा, हथियार के साथ समर्पण करने पर ईनाम राशि की सुविधा, बीमार होने पर स्वास्थ्य सुविधा, आवास एवं रोजगार व्यवस्था का लगातार प्रचार- प्रसार किया जा रहा था। माओवादी विचारधारा, जंगलो में घुमने से आनेवाली परेशानि यों, परिवार से दूरी, तथा पूर्व में समर्पण
किये कई माओवादी साथियों को आत्मसमर्पण नीति की योजनाओं का लाभ उठाते हुये परिवार के साथ खुशहाल जीवन निर्वाह करते हुये देखकर, हिंसा का मार्ग त्यागकर, समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का निर्णय लिया गया एवं बीबीएम कमेटी के 15 सदस्यो द्वारा जिला पुलिस महासमुंद के समक्ष हथियार के साथ आत्म समर्पण
किया गया। जिनका रक्षित केन्द्र परिसर परसदा में तिरंगा एवं संविधान की प्रति तथा शांति , प्रेम एवं नए जीवन का प्रतीक लाल गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया।


आत्मसमर्पित नक्सलियों का संगठनात्मक परिचय
सभी 15 आत्मसमर्पित नक्सली भारतीय कम्युनि स्ट पार्टी के ओडिशा राज्य कमिटी के सदस्य थे|
ओडिशा राज्य कमिटी के अंतर्गत ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी जोन के बरगढ़-बलांगीर-महासमुंद डिवीज़न के सदस्य थे| संगठनात्मक रूप से ये तीन अलग अलग एरिया कमिटी में विभाजित थे| ओडिशा स्टेट कमिटी और BBM डिवीज़न का निर्माण 2010 के बाद हुआ था |

आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे सीनियर विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना उर्फ
मुप्पीड़ी साम्बाईह उम्र 57 वर्ष- ग्राम- तारलापल्ली, थाना- हनुमाकोण्डा, जिला-वारंगल (तेलंगाना) का मूल निवासी
है| 1985 सेसंगठन मेंसक्रिय विकास तेलंगाना स्टेट जोनल कमिटी, 10 साल तक DKSZC के दक्षिणी सब जोन का सचिव, दो साल गडचिरोली डिवीज़न का प्रभारी इत्यादि पद पर कार्य करने के बाद ओडिशा स्टेट कमिटी के निर्माण करने वाले नक्सलि यों में से एक था|
डिविज़नल कमिटी सदस्य मंगेश 2010 मेंओडिशा आने से पहले DKSZC के उत्तर बस्तर डिवीज़न के प्लाटून 5 का सदस्य था| डिविशनल कमिटी सदस्य बाबू 2010 में ओडिशा आने से पहले DKSZC के माड़ डिवीज़न के प्लाटून 1 का सदस्य था| दोनों पर 8 लाख का इनाम है|
आत्मसमर्पित नक्सलियों में 6 सदस्य(नीला,सोनू,रीना,दि नेश,दीपना, रानीला) सेंट्रल कमिटी सदस्य चलपति के गार्ड के रूप में कार्यरत रहे है| गरिआबंद के कुल्हाड़ीघाट ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ में माओवादियों का पहला केंद्रीय कमिटी सदस्य मारा गया था जिसके बाद बाद उक्त 6 सदस्य ट्रांसफर होकर BBM में विकास के
अधीन कार्यरत है|
अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों का निम्नलिखित विवरण इस प्रकार है-
बरगढ़-बलांगिर-महासमुंद डिविजन 1 / विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ जंगू उर्फ बाबन्ना उर्फ राजन्ना उर्फ मुप्पीड़ी साम्बाईह उम्र 57 वर्ष- ग्राम- तारलापल्ली, थाना- हनुमाकोण्डा, जिला-वारंगल(तेलंगाना) वर्ष 1985 से सक्रिय स्टेट कमेटी मेंम्बर(SCM) है। एके-47 25 लाख का इनाम 2 / मंगेश उर्फ रमेश पद्दा, उम्र 35 वर्ष-ग्राम- हि दूर, थाना-पंखाजूर, जि ला-कांकेर वर्ष 2005 से। सक्रिय डिविजनल कमेटी मेम्बर (DCM) है। एके-47 रायफल व 08 लाख का इनामी 3 / बाबुउर्फ सैतुउर्फ बबलू, उम्र 35 वर्ष- थाना- कोहकामेटा, जिला-नारायणपुर वर्ष 2005 से सक्रिय डिविजनल कमेटी मेम्बर (DCM) एसएलआर व 08 लाख का इनाम 4 / मनोज उर्फ रिकू उर्फ पीडूपि ताआयतुमडकमी उम्र 30वर्ष-ग्राम- पोंजेर, थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर वर्ष 2009 से सक्रिय डिविजनल कमेटी मेम्बर (ACM) एसएलआर हथियार व 5 लाख का इनाम 5/ प्रमीला उर्फ परनीता उर्फ सोमली उम्र 30 वर्ष- ग्राम- कोरमा, थाना-गंगालूर,जिला-बीजापुर रहने वाली है। वर्ष 2009 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) , 303 रायफल व 5 लाख का इनाम 6 / करूणा उर्फ अस्मिता उर्फ लक्मी, उम्र 30 वर्ष-ग्राम- पंगोड, थाना- मद्देड़,जिला-बीजापुर वर्ष 2009 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) है। हथियार नहीं है। 5 लाख का इनाम 7 / रोजा उर्फ देवेउर्फ होलिका पति बाबु उम्र 30 वर्ष- ग्राम- पुवर्ती , थाना-पामेड, जिला-सुकमा वर्ष 2009 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) 303 रायफल व 5 लाख का इनाम 8 / रोशनी उर्फ सोनी उर्फ नीला ,उम्र 28 वर्ष-ग्राम एवं थाना चितागुफा जिला-सुकमा वर्ष 2010 से सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर (ACM) एके-47 हथियार व 5 लाख का इनाम 9/ राधिका उर्फ अस्मिता, उर्फ भुज्जी उम्र 19 वर्ष -जिला- बीजापुर वर्ष 2022 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 12 बोर हथियार व 1 लाख इनाम 10 / मीना उर्फ शांति उर्फ रामेउम्र 22 वर्ष- ग्राम- पीडिया थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 12 बोर हथियार व 1 लाख का इनाम 11/ दीपना उर्फ नानी उर्फ अमिता उम्र 20 वर्ष- ग्राम- सावनार, थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) इंसास हथियार व 1 लाख का इनाम 12/ रीना उर्फ कविता पति सोनू उम्र 21वर्ष- ग्राम- पुसनार ,जिला-बीजापुर वर्ष 2021 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 303 रायफल हथियार व 1 लाख का इनाम 13 / सोनू उर्फ जुगनू उर्फ बुधराम उम्र 23 वर्ष -ग्राम- पिडिया, थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर वर्ष 2021 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) इंसास हथियार व 1 लाख का इनाम 14 / पाण्डू उर्फ दिनेश उम्र 24 वर्ष-ग्राम- बड़ा बट्टूम, थाना- पामेड़, जिला- बीजापुर वर्ष 2022 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) 303 रायफल हथियार व 1 लाख का इनाम तथा 15 / रनीला उर्फ पोजे उर्फ सबिता पति पाण्डू उम्र 22वर्ष- ग्राम- कुर्वीस थाना-गंगालूर, जिला-बीजापुर वर्ष 2020 से सक्रिय पार्टी मेम्बर (PM) के पास से 12 बोर हथियार व वह 1 लाख का इनामी नक्सली था। इन सभी 15समर्पित नक्सलियों से कुल 01- AK 47 Rifle -03-Nos 02- SLR Rifle-02-Nos 03- INSAS Rifle-02-Nos 04- 303 RIFLE-04 Nos 05- 12 Bore -03-Nos 14 Nos Weapons हथियार प्राप्त किया है
इन 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पणर्प के बाद ओडिशा राज्य कमिटी का पश्चिमी सब जोन जिसमे 1 साल पुर्व तक 2 डिवीज़न और 7 एरिया कमिटी थे वह अब पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है| अब छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर पुलिस रेंज के साथ साथ ओडिशा का संबलपुर रेंज भी पूर्णू रूप से नक्सल मुक्त हो गए है| मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समलू उन्मलून की ओर यह एक महत्वपूर्ण घटना है|
बस्तर के बचे हुए नक्सलियों और ओडिशा के पूर्वी सब जोन के नक्सलियों से भी अपील की जाती है की हथियार त्याग कर , सविधान एवं तिरंगा झण्डा थाम कर वि श्वास, सुरक्षा और विकास का रास्ता चुने ।
ज्ञातव्य हो कि कल ही रात सभी 15नक्सलियों ने सरायपाली के ग्राम बलौदा थाना में आत्मसमर्पण किया था जिन्हें बाद में जिला मुख्यालय ले जाया गया । उक्त सभी कार्यवाही अत्यंत गोपनीय रखी गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *