सक्ती/
जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम बड़े रेबेली में शासन के अवैध शराब दुकान खोलने के विरोध में ग्राम के सभी नारी शक्तियों द्वारा विगत 6 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका समर्थन करने छत्तीसगढ़ राज्य की एक ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर जोगी कांग्रेस के प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोषी रात्रे ग्राम बड़े बरेली पहुंचे संतोषी रात्रे ने कहा कि शराब भट्ठी से हमारे भविष्य के बच्चे युवा सियान सभी की जिन्दगी बर्बाद हो जाएगा जिससे हमारे महिलाए बहनों की आर्थिक स्थिति जन धन की हानि होना तय है जिसका हम अपनी पार्टी के तरफ से एवं व्यक्तिगत रूप से भी पुरजोर विरोध प्रदर्शन करते हैं यह शराब भट्ठी बंद होनी चाहिए यदि इसे बंद नहीं किया गया तो हम उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी,वहीं अर्जुन राठौर ने कहा कि न ही ग्राम पंचायत से अनाप्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है यहां तक ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच द्वारा नहीं खोलने का निवदेन किया है राठौर ने कहा कि यह शराब एक सामाजिक बुराई है जिसका हम घोर विरोध करते हैं यह बीजेपी सरकार पहले शराब दुकान को सरकारी किया और कांग्रेस सरकार आने पर कांग्रेस सरकार में अपने घोषणा पत्र में लिखा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम शराब बंदी करेंगे मगर सरकार बनने के बाद शराब भट्ठी बंद करने के बजाय बढ़ा दिया और शराब के क्वॉलिटी बढ़ा दिया अब बीजेपी की सरकार बनी है तो वह पुनः अवैध शराब भट्ठी खोल रही है जो भविष्य के बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर देगा बीजेपी सरकार एक तरफ शासकीय स्कूल को बंद कर रही है इस सरकार की मनसा क्या है मेरे समझ में सरकार यही चाहती है कि हम छत्तीसगढ़िया नशे में लिप्त रहे और एक तरफ छत्तीसगढ़ के महतारियों को सम्मान के रूप में₹1000 महतारी वंदन दे रही है और दूसरी तरफ उन्हें माताओं के गांव में शराब दुकान खुलवाकर उनको नसे के लत लगा कर बर्बाद कर रही हैं जिसका विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का हम अपनी पार्टी के तरफ से घोर निंदा करते हैं और इस धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से क्षेत्र के सम्माननीय पत्रकार भूपेंद्र लहरे, सुरज खूंटे ओम चंद्रा , संतोष चंद्रा गुरु चरण पूर्व सरपंच सामाजिक कार्यकर्ता घना राम साहू ग्राम की माताएं बिंदिया चंद्रा अनीता देवी शांति चंद्रा दुर्गा बरेठ एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति रहे