केजरीवाल के निर्दोष साबित होने से बीजेपी की साजिश बेनकाब — हरेश चक्रधारी

भानुप्रतापपुर,
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव हरेश चक्रधारी ने तथाकथित शराब घोटाले मामले में माननीय न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल को निर्दोष साबित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला भारतीय राजनीति में सत्य और न्याय की जीत है तथा भारतीय जनता पार्टी की झूठ, बदले और राजनीतिक साजिशों की पूरी तरह पोल खोलता है।
हरेश चक्रधारी ने कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया और एक ईमानदार मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। लेकिन आज अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया कि केजरीवाल जी पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित थे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी को अब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उसने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करते हुए झूठे आरोपों के सहारे विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम किया। न्यायालय का यह फैसला उन सभी विपक्षी नेताओं के लिए उम्मीद की किरण है, जिन्हें बीजेपी सरकार डराने-धमकाने की राजनीति के तहत झूठे मामलों में फंसाती रही है।
हरेश चक्रधारी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। सच के रास्ते पर चलने वालों को चाहे जितना बदनाम किया जाए, अंततः जीत सत्य की ही होती है। यह फैसला आम आदमी पार्टी की ईमानदार राजनीति पर जनता के भरोसे को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *