चिरईपानी में के. बी. पटेल महाविद्यालय का एन. एस. एस. के विशेष सात दिवसीय शिविर का समापन

नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर स्वयंसेवकों ने चिरईपानी के लोगों को किया जागरूक

के0 बी0 पटेल महाविद्यालय सरभोका, चिरमिरी के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित विशेष सात दिवसीय शिविर का सफल आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं पंचायत भवन परिसर चिरईपानी में शिविर 19 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर केंद्रित रहा, जिसमें महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और सेवा-भाव के साथ सहभागिता निभाई। संस्था के डायरेक्टर विश्वजीत बारीक के संरक्षण, प्राचार्य श्रीमती मंजूलता कश्यप के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव कुर्रे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सात दिनों तक चले इस विशेष शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी, योग एवं पीटी, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता रैली, जनसंपर्क गतिविधियां, परियोजना कार्य, बौद्धिक सत्र तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से गांव में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया, वहीं स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत भवन परिसर, प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के परिसर, चिरई पानी में स्थित शिवमंदिर, सरोला में स्थित शिवमंदिर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधित दुष्परिणामों पर नारा और नुक्कड़ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्रों में स्वयंसेवकों को सामाजिक कर्तव्य, नागरिक जिम्मेदारियों, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति की भूमिका पर जानकारी दी गई। प्रतिदिन देशी खेल में बिहारी लाल साहू के द्वारा कितने भाई कितने, रुमाल झपट्टा, ऐसे-कैसे, राम-रावण आदि खेल कराए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ लोक नृत्य, संस्कृति एवं नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर नुक्कड़ के माध्यम समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। शिविर के छठवें दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना कोरिया एवं एम.सी.बी. जिला संगठक डॉ. एम. सी. हिमधर सर जी ने शिविर का निरीक्षण किया और स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही विशिष्ट अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ. कुलदीप ओझा शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुंठपुर एवं वरिष्ठ स्वयंसेविका शबाना बेगम का स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन मिला।शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रामाशंकर जनपद सदस्य, विशिष्ट अतिथि चिरईपानी ग्राम पंचायत के सरपंच सरजू प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती मंजूलता कश्यप उपस्थित रहे साथ ही के0 बी0 पटेल महाविद्यालय के सहायक अध्यापक दिनेश चंद्रा,अभिलाष चिरईपानी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सहित शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामाशंकर ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इससे युवाओं में सेवा-भाव, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने शिविर के दौरान संपन्न सभी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंत में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव कुर्रे ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, ग्राम वासियों, पंचायत के प्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं सहयोगी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार चंद्रा, सुश्री कविता तिर्की, सुश्री सलीमा किण्डो, भाग्यश्वरी साहू, वरिष्ठ स्वयंसेवक बी0एड0 चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रध्यापक बिहारी लाल साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *