शिवपुरी, 26 फरवरी 2026। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-46 फोरलेन पर एक ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि ट्रक का हेल्पर विकास धाकड़ मौके पर ही रह गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेल्पर शराब के नशे में था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया
इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थ इंस्पेक्टर रवि शंकर कौशल वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने वाहन रोका और ऑटो में घायल सवारियों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि जब इंस्पेक्टर ने हेल्पर को भीड़ की पिटाई से बचाने की कोशिश की, तो नशे में धुत हेल्पर ने उल्टा उनके साथ अभद्रता करते हुए उनकी गिरेवान पकड़ ली और कॉलर खींच दिया। पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी हेल्पर विकास धाकड़ को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।