इन्द्रावती तट पर मुठभेड़: दो इनामी माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना जांगला क्षेत्र के जैगुर–डोडुम इलाके में इन्द्रावती नदी के तट पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी माओवादी मारे गए।
जानकारी के अनुसार, इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की सक्रियता की सूचना पर 25 फरवरी की शाम संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। 26 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे जंगल में सर्चिंग के दौरान माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई। मुठभेड़ कुछ घंटों तक चली।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य एसीएम हिचामी मडडा और एसीएम मनकी पोड़ियम के रूप में हुई है। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


मुठभेड़ स्थल से एसएलआर, इंसास राइफल, 12 बोर बंदूक, हैंड ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *