सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नीति आयोग के बनाए गए उपाध्यक्ष…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, मिश्रा की यह नियुक्ति उनके द्वारा कार्यभार संभालने की तिथि से लागू होगी और आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगी। आदेश क्रमांक एफ 1-2/2004/23 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से यह दायित्व सौंपा गया है।

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी सेवा शर्तें, मानदेय एवं अन्य सुविधाओं से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गणेश शंकर मिश्रा को प्रशासनिक क्षेत्र में वर्षों का अनुभव प्राप्त है, जिसका लाभ राज्य की नीतिगत योजनाओं को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *