सनातन समाज में आक्रोश कार्यवाही की मांग
भानुप्रतापपुर। नगर में बस स्टैंड से जुड़ा एक विवाद अब गंभीर आपराधिक मामले का रूप लेता नजर आ रहा है। रायपुर बस सर्विस के चेकर शिवशंकर देहारी ने थाना भानुप्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि हबीबा ट्रेवल्स के संचालक पक्ष द्वारा उन्हें फोन पर अश्लील गालियां दी गईं और चाकू मारकर हत्या करने की धमकी दी गई। वही घटना को लेकर सनातन समाज के अध्यक्ष गौरव चोपड़ा सचिव संजय नायक, संतोष बाजपेई, छगन सोनी, जितेंद्र सोनी, नवीन योगी, नरोत्तम सिंह चौहान, संतोष गर्ग, दीनू नथानी, नितेश सचदेव, महेश जैन, शिवशंकर देहारी, अंकुर शुक्ला, सौरभ सचदेव, राजकुमार दुबे, अभिषेक सिंह ठाकुर ने थाना पहुचकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवशंकर देहारी निवासी बाजार पारा भानुप्रतापपुर, जो रायपुर बस सर्विस में चेकर का कार्य करते हैं, ने बताया कि 25 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9:45 बजे उनका हबीबा ट्रेवल्स के मालिक रूखसार खान निवासी कांकेर के साथ सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, कुछ देर बाद मामला शांत हो गया था।
लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार, उसी दिन करीब 11:20 बजे हबीबा ट्रेवल्स के मालिक के बड़े भाई नवीस खान ने रायपुर बस सर्विस के दूसरे चेकर राजेश जैन के मोबाइल नंबर 9406936232 पर अपने मोबाइल नंबर 9302141199 से कॉल किया। आरोप है कि कॉल के दौरान नवीस खान ने शिवशंकर देहारी के साथ मारपीट की बात कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की और चाकू मारकर हत्या करने की धमकी दी।
शिवशंकर देहारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उक्त धमकी से वह अत्यधिक भयभीत हैं और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग राजेश जैन द्वारा कर ली गई है, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
पीड़ित ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। मामले को लेकर बस ऑपरेटरों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा शिकायत की जांच कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।