राजनंदगांव : के एस ठाकुर :
राजपूत छत्रीय महासभा रहटादाह छत्तीसगढ़ । 26 फरवरी को पूरे उत्साह के साथ मनाएगा स्थापना दिवस ।इस अवसर पर प्रदेश की सभी उप समितियां द्वारा अपने-अपने समितियां में व्यापक कार्यक्रम करेंगे।
जिसमें हमारे समाज के संस्थापक सदस्यों द्वारा समाज स्थापना करने एवं महासभा के कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारी एवं एवं सदस्यों के द्वारा समाज के गठन से लेकर लेकर आज तक के गौरवशाली परंपरा क्या व्याख्यान किया जाएगा। समाज के समर्पित एवं कर्मठ सदस्य एवं पदाधिकारी को उनके द्वारा समाज के उत्थान एवं सामाजिक एवं सदस्यों के हित प्रगति विकास में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय तथा कार्यों को प्रेरणा स्वरूप रूप में याद करते हुए वर्तमान प्रवेश अनुसार समाज के उत्थान की दिशा में और प्रयास किए जाएंगे ।
गत दिवस महासभा के संयुक्त बैठक स्थान- ग्राम कोटगांव उपसमिति* थानखमरिया में लिए गए निर्णय अनुसार उपसमितियों में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष 26 फरवरी को मनाएं जाने का निर्णय लिया गया है।
आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों/वरिष्ठ सदस्यों/सक्रिय सदस्यों/सदस्यों/माताओं बहनों से विनम्र निवेदन/आग्रह है,आप सभी अपने अपने उपसमितियों में स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन कर हमारे गौरवशाली महासभा के इतिहास और संस्कृति से सदस्यों को अवगत कराने की कृपा करेंगे।
*साथ ही हमारे महासभा के सम्माननीय संस्थापक सदस्यों के चित्र/फ्लेक्स उपसमितियों में रहना चाहिए।साथ राजपूतो के शोर्य पराक्रम देशभक्ति स्वाभिमानी एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष एवं प्रेरणा के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र भी सभी समितियां में लगाया जावे तथा उनके पराक्रम एवं वीरता तथा देशभक्त के लिए एदम्य साहस की गाथा का वर्णन किया जावे
महासभा के सम्माननीय अध्यक्ष ठा बजरंग सिंह बैस जी /केंद्रीय पदाधिकारियों ने सभी उप समितियां से स्थापना दिवस को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की है सम्पर्क किया जा सकता है।
उक्तशय की जानकारी
अशोक ठाकुर
महासचिव महासभा के द्वारा दी गई