बोर्ड परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी छात्रा, अस्पताल पहुँचने से पहले ही थम गईं सांसें

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ 10वीं बोर्ड की परीक्षा एक छात्रा के लिए उसकी जिंदगी का आखिरी इम्तिहान साबित हुई। बानमोर स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 16 वर्षीय छात्रा वर्षा कुशवाह गणित का पेपर लिखते-लिखते अचानक अपनी बेंच से नीचे गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्वालियर से परीक्षा देने आई इस मासूम की मौत से पूरे केंद्र पर मातम पसर गया है।

छात्रा की मौत के बाद बदहवास परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और परीक्षा प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिली और इलाज में हुई देरी के कारण वर्षा की जान गई। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर ‘साइलेंट हार्ट अटैक’ की आशंका जताई है, जिसने इतनी कम उम्र में छात्रा को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब परीक्षा केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *