अंबिकापुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका से विवाद के बाद खाया कीटनाशक

अंबिकापुर। शहर के नजदीकी ग्राम कुल्हाड़ी में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से हुए विवाद के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुल्हाड़ी निवासी 29 वर्षीय गणेश कुमार मजदूरी का काम करता था। उसका कल्याणपुर की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि 15 फरवरी की शाम गणेश काम से लौटने के बाद गांव की तरफ गया था। करीब दो घंटे बाद जब वह शराब के नशे में घर लौटा, तो पिता बुधराम ने उसे भोजन के लिए कहा। गणेश ने खाना खाने से मना कर दिया और पिता के साथ ही बिस्तर पर सोने चला गया।

सोने के कुछ समय बाद गणेश को उल्टियां होने लगीं। पिता द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया है। परिजन उसे तत्काल मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान गणेश ने अपने पिता को बताया कि उसका प्रेमिका से मनमुटाव हो गया था, जिससे परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *