बीजापुर:-ग्राम धनोरा में आयोजित 10 दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला तोयनार बनाम धनोरा 11 के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद धनोरा 11 की टीम विजेता बनी।
फाइनल मैच में तोयनार टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः धनोरा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
प्रथम पुरस्कार: ₹30,000 नगद एवं कप – धनोरा 11
द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 नगद एवं कप – तोयनार टीम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच बी.आर. तेलम, महेश चापड़ी एवं गंगाधर मांझी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

मैन ऑफ द सीरीज: सोनू गावड़े
बेस्ट बैट्समैन: आश्विन तेलम
इस आयोजन को सफल बनाने में लखमू तेलम, विजय तांबोली, रोहित यादव, मोहन तेलम, महेश कुरसम, अर्जुन प्रधान, राजू तलांडी सहित सभी नवयुवकों एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिला और फाइनल मैच में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।