मेले को लेकर लोगों में भारी उत्साह, झूला रहेगा मुख्य आकर्षण का केंद्र…

अत्यधिक खर्च लागत होने से पास सिस्टम बंद- सिन्हा

भानुप्रतापपुर। तीन दिवसीय नगर का मेला रविवार से वन विभाग के मैदान में आयोजित होने जा रहा है। मेले में व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत के द्वारा तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है। मेला स्थल पर तरह-तरह के दुकान लग रहा है। मेले को लेकर लोगो मे भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।
इस बार भी मेला में झूलों की खास आकर्षण केंद्र रहेगा। झूला संचालक सुधीर सिन्हा ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर सहित आसपास के क्षेत्रवासियों का भरपूर मनोरंजन करना है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने आधुनिक और रोमांचक झूलों की व्यवस्था की है, जिससे बच्चों से लेकर युवाओं तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


सुधीर सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेले में विशेष रूप से “ज्वाइंट फेसविल झूला” लगाया गया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा आकाश झूला, ड्रेगन झूला और ब्रेकडांस झूला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
उन्होंने बताया कि वे बस्तर संभाग सहित पूरे प्रदेश में वर्षों से विभिन्न मेलों और पर्वों के अवसर पर झूले लगाकर लोगों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, मनोरंजन के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। सभी झूलों की नियमित जांच की जाती है और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। नगर में इन रोमांचक झूलों के चलते मेला इस बार और भी खास बन गया है।
उन्होंने नगर सहित क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि मेले में अत्यधिक खर्च लागत होने के कारण मेले में पास सिस्टम को बंद किया गया है। आप लोगो से अपेक्षा है कि हमारा सहयोग करे ताकि श्रद्धा व आस्था के मेले में आपके अच्छे मनोरंजन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *