सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर म्यूल खातों के जरिए अवैध लेनदेन, चार आरोपी गिरफ्तार….

रमेश गुप्ता भिलाई । दुर्ग पुलिस ने म्यूल खातों के माध्यम से साइबर ठगी में सहयोग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरूद स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरूद स्थित गुप्ता पीजी मकान के पास कुछ व्यक्ति अन्य लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदेहियों को हिरासत में लिया।
जांच में सामने आया अंतरराज्यीय कनेक्शन
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 13 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और ₹5,700 नगद बरामद किए गए। समन्वय पोर्टल पर सत्यापन करने पर जब्त खातों में से कुछ खातों के संबंध में केरल, कर्नाटक, बिहार और गुजरात राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज पाई गईं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध लेनदेन में सहयोग करते थे, जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस संबंध में अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 318(4), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।


गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद अब्दुला राईन उर्फ अमन (24), अहमद नगर कैंप-02, छावनी।
हिमांशु पटेल (31), सेक्टर-01, भिलाई भट्टी।
पुट्टा राकेश बाबू (27), भीमावरम, वेस्ट गोदावरी, आंध्र प्रदेश।
शुभम स्वाई (20), सुंदरगढ़, राउरकेला, उड़ीसा निवासी हैं ।
इस मामले में जामुल के थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *