देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली : भारतीय निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान होगा और उसी दिन शाम को चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव उन सदस्यों के रिटायर होने की वजह से हो रहे हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म हो रहा है। चुनावी बिगुल बजते ही छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र समेत सभी संबंधित राज्यों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर नजरें टिकी हैं, जहां से फुलो देवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी रिटायर हो रहे हैं। बिहार की 5 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों पर भी कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा 7 सीटों पर चुनाव होने हैं, जहां शरद पवार, रामदास अठावले और प्रियंका चतुर्वेदी जैसे दिग्गज नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके अलावा तमिलनाडु (6), ओडिशा (4), असम (3) और हरियाणा, हिमाचल, तेलंगाना की सीटों पर भी चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम:

अधिसूचना (Notification): 26 फरवरी 2026

नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026

नामांकन की जांच: 6 मार्च 2026

नाम वापसी: 9 मार्च 2026

वोटिंग और रिजल्ट: 16 मार्च 2026

सभी राज्यों में विधानसभा के संख्या बल के आधार पर राजनीतिक दलों ने अपने समीकरण बिठाने शुरू कर दिए हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *