बोर्ड परीक्षा 2025-26 हेतु गोपनीय सामग्री का वितरण

दसवीं में 2701 एवं बारहवीं में 2324 विद्यार्थियों का पंजीयन

कोरिया, 15 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा सत्र 2025-26 के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया।
गोपनीय सामग्री का वितरण शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर से मंडल के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन कोरिया के अधिकारियों की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को विधिवत सामग्री सुपुर्द की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में जिले से कक्षा 10वीं के 2701 तथा कक्षा 12वीं के 2324 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी तथा बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *