शिव महापुराण का छठा दिन भक्ति भाव से संपन्न

कोरिया। सोनहत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान विधायक (भरतपुर-सोनहत) रेणुका सिंह के तत्वाधान में आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा का छठा दिन भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर कथावाचक आचार्य विनायकांत त्रिपाठी ने भगवान गणेश के जन्मोत्सव और कार्तिकेय चरित्र का मनोहारी वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कथा में जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी और पुलिस कप्तान रवि कुर्रे ने विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने कथा श्रवण करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *