सड़क हादसा: कोबरा बटालियन के जवानों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में हुए सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा में समर्पित जवानों का यह निधन अत्यंत हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री का शोक संदेश

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कोबरा बटालियन के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ परिवारों के साथ खड़ी है।

घायल जवान का इलाज

साथ ही मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल जवान का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए और राज्य सरकार हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *