छात्राओं के अपहरण की अफवाह: ग्रामीणों ने कथित साधु को पुलिस के हवाले किया, जांच जारी

मध्यप्रदेश के बदनावर जिले के बखतगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें यह दावा किया गया कि कुछ लोग छात्राओं का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे। घटना की भनक लगते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

मामला स्पष्ट हुआ

एसडीओपी अरविंद तोमर ने बताया कि ये सभी राजस्थान से आए हुए लोग हैं। वे अपने क्षेत्र में जाते समय थाने में पहचान दर्ज कराते हैं और आमतौर पर लोगों को आशीर्वाद देते हैं। छात्राओं को उनकी गतिविधि गलत लगी, डर के कारण ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अपहरण की कोई घटना नहीं हुई।

जांच जारी

थाना प्रभारी अमित कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग राजस्थान के निवासी हैं और हाथ देखकर दक्षिणा लेकर जीवन-यापन करते हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के बच्चा चोरी या अपराध के ठोस सबूत नहीं हैं।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून और व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *