सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल लहराकर वीडियो बनाने वाले तीन गिरफ्तार

रमेश गुप्ता दुर्ग, । सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए मोहन नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नकली पिस्टल जप्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर वाहन में बैठकर नकली पिस्टल लहराते हुए फोटो एवं वीडियो बनाते दिखाई दे रहे थे। उक्त कृत्य से आमजन में भय एवं दहशत का वातावरण निर्मित होने की संभावना थी।
वीडियो के संबंध में संज्ञान लेकर थाना मोहन नगर पुलिस ने तत्काल जांच प्रारंभ की। जांच में आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। घटना स्टेशन रोड स्थित सुमित बाजार के पास की बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में
जयदीप कांडा (36 वर्ष), निवासी संतरा बाड़ी, तरुण टॉकीज के पास, दुर्ग,गगनप्रीत सिंह (37 वर्ष), निवासी पोलसाय पारा, सुमित बाजार के पास, दुर्ग
पवनदीप सिंह (32 वर्ष), निवासी गुरु नानक नगर, चीखली, दुर्ग निवासी शामिल है l
………………………..
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार अथवा नकली हथियार का प्रदर्शन कर भय या दहशत का वातावरण निर्मित न करें। इस प्रकार के कृत्य कानूनन दंडनीय हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *