CG News: रौनी घाटी में हाईवा-बस की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाटी के पास गुरुवार को तेज रफ्तार हाईवा और यात्री बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे कई यात्रियों को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *