सखी वन स्टॉप सेंटर कोरिया के पदों हेतु आयु गणना तिथि में संशोधन

कोरिया, 12 फरवरी 2026/

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-कोरिया (छ.ग.) के कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक 1763 दिनांक 27 जनवरी 2025 के अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर कोरिया के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापन में आंशिक संशोधन किया गया है।

विभाग द्वारा विज्ञापन की कंडिका क्रमांक 2.1 में उल्लेखित अभ्यर्थियों की आयु गणना तिथि में परिवर्तन करते हुए पूर्व में निर्धारित 01 जनवरी 2026 के स्थान पर संशोधित तिथि 01 जनवरी 2025 निर्धारित किया गया है।

संशोधन के अनुसार अब समस्त अभ्यर्थियों की पात्रता हेतु आयु की गणना दिनांक 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी संशोधित आयु सीमा का पुनः आंकलन करते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *