Pathalgaon Independence Day : 4 वर्षों बाद शहर में स्वतंत्रता दिवस पर दिखी रौनक,धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम,पढ़ें पूरी खबर…

Pathalgaon Independence Day :

दिपेश रोहिला

Pathalgaon Independence Day : 4 वर्षों बाद शहर में स्वतंत्रता दिवस पर दिखी रौनक,धूमधाम से आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम,पढ़ें पूरी खबर…

 

Pathalgaon Independence Day : पत्थलगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को पत्थलगांव के हाई स्कूल खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद विधायक गोमती साय ने तिरंगा झंडा फहराया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया। जिसके बाद श्रीमती साय ने शांति,विनम्रता और सौहार्द के प्रतीक स्वेत कपोत को अपने कर कमलों से आसमान की ओर छोड़ा। जिसके बाद उन्होंने मैदान में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे परेड को सलामी दी। जिसके बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के नाम दिए गए संदेश का वाचन गोमती साय द्वारा मंच से किया गया।

आपको बता दें कि 4 साल तक राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर शहर के हाई स्कूल खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। जिसका कारण यह था कि वर्ष 2020 से वैश्विक महामारी कोरोना तेजी से अपना पांव पसार रहा था जिससे देश में लॉकडाउन भी लग चुका था। जिसके बाद इस वर्ष धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हजारों की संख्या में मौजूद रहे अभिभावक एवं दर्शकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान अनेकों विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने अतिथियों एवं लोगों के समक्ष जागो जवान,रक्त चरित्र,होली का जली,तेरी मिट्टी समेत कई देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति ने विधायक को काफी प्रभावित किया जिससे उन्होंने देश भक्ति गाना (दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए) का गायन कर रही मुसर्रत खान को नगद राशि से पुरस्कृत कर और अधिक आगे बढ़ने की कही। वहीं इस कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला स्तर पर प्रथम स्थान नीरज फाउंडेशन स्कूल, दृतीय स्थान मुस्कान पब्लिक स्कूल, एवं तृतीय स्थान शासकीय कन्या माध्यमिक शाला ने प्राप्त किया एवं हाई स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्तर पर प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद उत्तकृस्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय,दूसरा स्थान सेंट जेवियर्स स्कूल और तीसरा स्थान जोगपाल पब्लिक स्कूल को मिला।

Bijapur Latest News : नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात CRPF ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया भव्य समारोह का आयोजन

Pathalgaon Independence Day : विधायक गोमती साय द्वारा सभी स्कूलों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर सभी को विभिन्न उपहार एवं सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। जिसके पश्चात नगर पंचायत कर्मियों,स्वच्छता कर्मी रेवा यादव,शिक्षकों,संकुल केंद्र तिलडेगा के संकुल समन्वयक लक्ष्मणकुमार मिर्रे समेत कई लोगों को विधायक श्रीमती गोमती साय एवं एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी की मौजूदगी में प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल,महामंत्री अंकित बंसल,अवधेश गुप्ता,सुनील गर्ग,पार्षद विश्वनाथ शर्मा,हिमांशु शर्मा,सुरेंद्र बेसरा,श्यामनारायण गुप्ता, बीईओ विनोद पैंकरा, सीएमओ जावेद खान,विवेकानंद मिर्रे समेत अन्य नागरिक मौजूद रहे।