रायपुर के तेलीबांधा में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रिंग रोड पर अग्रसेन चौक के पास एक चलती सुमो ग्रैंड कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। वाहन में सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग झारखंड के रहने वाले हैं और वाहन भी झारखंड पासिंग का है। बीच सड़क पर कार को धू-धू कर जलता देख राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था।

हादसे के कारण रिंग रोड पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। पुलिस बल ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात बहाल कराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। कार में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *