बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आज प्लेसमेंट कैंप में 400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में आज 4 फरवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में फिटर, वेल्डर और मीटर इंस्टालर जैसे विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

इस आयोजन में ‘वेदांता स्किल स्कूल (बालको)’ और ‘परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड (गुरुग्राम, हरियाणा)’ नियोजक के रूप में शामिल हो रहे हैं। भर्ती के लिए पदों का विवरण इस प्रकार है:

फिटर: 30 पद

होटल मैनेजमेंट: 30 पद

वेल्डर: 30 पद

मोबाइल रिपेयरिंग: 30 पद

मीटर इंस्टालर: 300 पद

पात्रता एवं वेतन: इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ITI (सभी ट्रेड) एवं नॉन-ITI रखी गई है। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,000 से 18,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों और बायोडाटा के साथ आज जिला रोजगार कार्यालय पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *