दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के गौरवपथ के किनारे व जनपद कार्यालय भवन के सामने कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा ठेला लगाकर व पत्थर रखकर व जमीन कब्जा किये जाने की नियत से अतिक्रमण किया जा रहा था । इस संबंध में ” आज की जनधारा” द्वारा कल ही 2 फरवरी को समाचार प्रकाशित कर स्थानीय प्रशासन के साथ ही नगरपालिका व जनपद सीईओ का ध्यान आकृष्ट कराया गया था । नगरपालिका सीएमओ द्वारा संज्ञान में लेते हुवे 6 अतिक्रमण कारियों को अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है किंतु त्वरित कार्यवाही करते हुवे आज शाम होने के पूर्व सभी को नगरपालिका के दस्तों द्वारा कुछ ठेलो को जप्ती किया गया व पत्थरों से घेरे गये पत्थरों को भी हटा दिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि नगर के बाहरी व भीतरी क्षेत्र में अनेक भूमाफियाओं व भू कब्जाधारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जाता है व उसे बाद में ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता है । यह अवैध खरीदी बिक्री का धंधा नगर में अनेक जमीन दलालों व भूमाफियाओं द्वारा किया जा रहा है ।इस संबंध में समाचार प्रकाशन के बाद इसे गभीरता से लेते हुवे नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव द्वारा सभी 6 अतिक्रमण कारियों को अवैध कब्जा शीघ्र हटा कर पालिका को सूचित किए जाने हेतु नोटिस जारी किया गया है । आदेश का पालन नहीं किये जाने पर आज सभी अतिक्रमण कारियों को हटा दिया गया । इस दौरान दस्ता डालो द्वारा वहां रखे ठेलो व पत्थरो की जपती की गई । साथ ही अस्थाई तौर पर बनाए गए झोपड़ियों को भी हटा दिया गया ।
इस संबंध में सीएमओ दिनेश यादव ने कहा कि नगर के भीतर किसी को भी नगरपालिका क्षेत्र के भीतर भूमि पर अतिक्रमण नहीबकरने दिया जाएगा । नगर के भीतर भी नाली तक किए गए सामानों की जप्ती की जायेगी । गौरवपथ के किनारे कब्जा करने वाले संतोष जेरी , श्याम चौरसिया ,चंद्रभानु मीरी,डमरू जेरी ,अर्जुन डहरिया व मन्नू रौतिया द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया गया ।