बजट में महंगाई को लेकर ऐसे कोई बात नहीं कही गई जिससे कि लोगों को राहत मिल सके-पार्षद मनदीप कौर ढींढसा

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर की वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद मनदीप कौर ढींढसा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार ने बजट तो जारी कर दिया है पर बजट से आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है*

⦁ पहले की सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य और छात्रों को स्कॉलरशिप पर ज्यादा जोर देती थीं। वित्त मंत्री ने एक भी बार स्कूलों का जिक्र नहीं किया और सामाजिक सुरक्षा और कल्याण को लेकर एक भी घोषणा नहीं की। इसके अलावा, मनरेगा की जगह आए नए कानून के बजट के बारे में कोई जिक्र नहीं किया

⦁ ये एक थकी हुई और रिटायर हो चुकी सरकार का बजट है। पहले तो ये पैसा नहीं देना चाहते और ऊपर से मिले बजट को भी खर्च नहीं करते हैं

⦁ नरेंद्र मोदी गुड गवर्नेंस की बात करते हैं लेकिन वे लोगों की भलाई के लिए कोई कदम नहीं उठाना चाहते। इसलिए मैं इस बजट का खंडन करती हूं। ये लोगों के हित में नहीं है और इसका लोगों के लिए कोई उपयोग नहीं है

⦁ मोदी सरकार के इस बजट की घोषणा के बाद शेयर मार्केट गिर गया। हर क्षेत्र में यह सरकार विफल हो चुकी है। यह बजट गरीबों, युवाओं के हित में नहीं है। महंगाई कैसे कम होगी, रोजगार कैसे पैदा होंगे, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है

⦁ ये बजट सिर्फ रिपीटेशन और रीसाइक्लिंग है। इस बजट में देश को नई दिशा देने का काम किया जाना चाहिए था, मगर वो नहीं हुआ। यहां तक कि मोदी सरकार ने अपने वादों को भी नकार दिया

मोदी जी ने छत्तीसगढ़ में भी चुनाव के समय मोदी गारंटी दी थी की गैस सिलेंडर ₹500 में देने का वादा किया गया था जो कि आज 2 साल बीतने के बाद भी सिलेंडर हजार रुपए के ऊपर जा चुका है इस प्रकार डबल इंजन की सरकार हर एक क्षेत्र में लोगों को बोझ डालने का काम कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *