जांजगीर-चांपा: 14 लोगों पर जानलेवा हमला कर लूटने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के विरुद्ध सख्त एवं आक्रामक कार्रवाई करते हुए थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ़ एवं साइबर थाना जांजगीर की संयुक्त त्वरित कार्रवाई में कुल 14 लोगों को जान से मारने की नीयत से हमला कर लूटपाट करने वाले 06 आरोपियों एवं 02 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, लोहे के पाइप, डंडा, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन एवं नगद राशि जप्त कर कुल ₹4,09,000/- की संपत्ति बरामद की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर सायबर थाना की तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार एवं एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ की पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने घटनाओं को संगठित रूप से अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उपरोक्त आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में दर्ज अपराधों में घायलों की सूची:
थाना शिवरीनारायण के मामले में घायल:

मुकेश राय सागर निवासी कचंदा (ICU में गंभीर हालत में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)

अमन बंजारे निवासी कचंदा (गंभीर रूप से घायल, आईसीयू में बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती)

दीपक कुमार कश्यप निवासी – बोईदा (सिर में चोट)

प्रशांत कश्यप निवासी बोईदा

अनिकेत राय सागर निवासी – कचंदा (सिर में चोट)

आर्यन निवासी – कचंदा (साधारण चोट)

सुमित बंजारे (घायल साधारण चोट)

थाना पामगढ़ के मामले में घायल: 8. कैलाश दास मानिकपुरी ग्राम सोनसरी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर 9. बसंत दास ग्राम खोखरी थाना शिवरीनारायण 10. शुभम यादव निवासी बारगांव थाना पामगढ़ 11. संजीव कुर्रे ग्राम भवतरा थाना शिवरीनारायण 12. आशीष वानी निवासी बारगांव थाना पामगढ़ 13. सुखनंदन कश्यप निवासी सेंद्री थाना पामगढ़ 14. लक्ष्मण यादव ग्राम कचंदा थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट हाथ फेक्चर)

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
रामनाथ सबरीया पिता छोटे बाबू उम्र 21 साल निवासी मण्डीपारा राहौद

निखिल टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 18 साल 03 माह निवासी राहौद

मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड उम्र 19 साल निवासी राहौद

नरेश यादव पिता फिरतू यादव उम्र 19 साल 03 माह निवासी राहौद

रोशन टंडन पिता राकेश टंडन उम्र 19 साल 04 माह निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण

आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे उम्र 18 साल 11 माह निवासी डुडगा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा एवं 02 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक

जप्ती का विवरण:
आरोपियों एवं विधी के विरूद्ध संघरर्षरत बालको के कब्जे से घटना में प्रयुक्त:

स्टील का राड – 04 नग

डण्डा – 02 नग

बेल्ट – 01 नग

KTM मोसा – 02 नग

सीडी डिलक्स मोसा – 01 नग

हीरो स्कूटी जूम एक्स टेक – 01 नग

आरोपीयो का मोबाईल – 07 नग

लूटे गये मोबाईल – 03 नग

नगदी रकम 9000 रू जूमला कीमती 4,09,000 /- रू

अपराध और धाराओं का विवरण:
आरोपियों को निम्नलिखित अपराधों के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है:

थाना शिवरीनारायण: अपराध क्रमांक 44/26 एवं 46/26 (धारा 296, 351(3), 109(1), 309(2), 3(5) बीएनएस)

थाना पामगढ़: अपराध क्रमांक 40/2026, 41/2026 एवं 45/2026 (धारा 126(2), 296, 351(2), 115(2), 309(6), 3(5) बीएनएस)

घटना का विवरण और वारदात का तरीका:
दिनांक 29.01.26 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा में आरोपियों ने क्रमवार तीन घटनाओं को अंजाम दिया। प्रार्थी दीपक कुमार कश्यप, प्रशांत कश्यप, अमन बंजारे, सुमित बंजारे, आर्यन, अनिकेत रायसागर और मुकेश रायसागर को रोककर बेरहमी से मारपीट की गई और मोबाइल व नकदी लूटी गई। इसी प्रकार दिनांक 27.01.2026 को थाना पामगढ़ क्षेत्र के जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और मधुकर पेट्रोल पंप के सामने राहगीरों को रोककर पाइप, राड और बेल्ट से मारपीट कर लूटपाट की गई।

आरोपियों का तरीका अत्यंत क्रूर था। वे मोटरसाइकिलों से सुनसान रास्तों पर घूमते थे और राहगीरों के सीधे सिर पर वार करते थे। हमले के बाद वे मोबाइल और नकदी लूट लेते थे। इस प्रकार लगातार लोगों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैलाना इनका मुख्य उद्देश्य था।

कार्यवाही में शामिल टीम:
निरीक्षक सागर पाठक (प्रभारी सायबर), निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), उप निरी सत्यम चौहान (राहौद), सउनि विवेक सिंह, आर.पी. बघेल, संतोष बंजारे, सरोज पाटले, प्रआर विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, राजेश कोसले, मोहन साहू, मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक माखन साहू, शहबाज खान, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, श्रीकांत सिंह, आनंद सिंह, कुलदीप खुंटे, शिवरायसागर, प्रवीण साहू, बेदराम पटेल, राजेश कश्यप, विवेक ठाकूर, राघवेन्द्र घृतलहरे, भनेश्वर पटेल, दिनेश चौहान, लक्ष्मी कांत लहरे, यशवंत पाटले एवं समस्त स्टाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *