नोएडा/रायपुर। वरिष्ठ नागरिक एवं समाज में सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय श्री अजीत सिंह राणा का 25 जनवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय अजीत सिंह राणा का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तेरहवीं (शांति भोज) एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


यह कार्यक्रम शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। तेरहवीं एवं ब्रह्मभोज का आयोजन दोपहर 1 बजे के उपरांत किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मकान संख्या-225, सेक्टर-105, नोएडा (उत्तर प्रदेश) में किया गया है।
शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। स्वर्गीय अजीत सिंह राणा के पुत्र राजेश सिंह राणा (भा.प्र.से.), जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा), ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन में पदस्थ हैं।