सरायपाली। जय भवानी क्रिकेट क्लब दुलारपाली के तत्वावधान में आयोजित पीसीएस अंडर श्रेणी ‘ए’ ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बैतारी की टीम ने केंदूढार को 4 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम बैतारी को शानदार ट्रॉफी के साथ 11,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला: 27 जनवरी को खेले गए इस निर्णायक मैच में बैतारी और केंदूढार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बैतारी के खिलाड़ियों ने संयमित खेल दिखाते हुए 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में कुल 29 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें बैतारी सर्वश्रेष्ठ साबित हुई।
इन्हें मिले व्यक्तिगत पुरस्कार: मैच के दौरान और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया:
मैन ऑफ द मैच (फाइनल): प्रमोद साहू
मैन ऑफ द टूर्नामेंट: राधाकांत साहू
बेस्ट बैट्समैन: उत्तम सागर
बेस्ट बॉलर: राजा साहू (केंदूढार)
बेस्ट फील्डर: राजेश सिदार
बेस्ट कीपर: मानस
अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह: समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दुलारपाली की सरपंच देवकी पारस पटेल और अध्यक्षता जनपद सदस्य संतोषी लालचंद अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में फुलझर क्रिकेट संघ के सचिव चुड़ामणि साहू, प्राचार्य प्रेमानंद भोई, देवाराम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।