बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त

बिलासपुर। न्यायधानी में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा किया है। संयुक्त अभियान में पुलिस ने पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी आयुष एक्का को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी हरिओम जोशी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह शहर और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय था और बुलेट, पल्सर तथा जावा जैसी महंगी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। पूछताछ में आरोपियों ने सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है।

आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त हथौड़ी, कटर, मास्क सहित अन्य औजार भी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली पुलिस के साथ एसीसीयू, संकरी और मोपका थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *